|
|
|
DETAIL
STORY |
|
|
|
|
|
|
कठिन हालात में बेहतर बजट
अश्विनी महाजन |
बजट 2015-16, फरवरी माह के अंतिम दिन संसद में पेश किया गया, जो वास्तव में केंद्र में नई सरकार का पहला ही बजट है। हालांकि पिछले साल जुलाई में भी बजट पेश किया गया था, लेकिन उस बजट पर पिछली सरकार की ही छाया दिखाई दी थी। कुछ फैरबदल को छोड़, आमदनियां और ख़र्चे जो पिछली सरकार ने दिए थे, कमोबेश उन्हीं को नई सरकार ने भी मान्य किया था।
भारत की उड़ान की बारी
इस बार का बजट ना सिर्फ पिछले बजट की छाया से मुक्त रहा है बल्कि उस समय की समस्याओं से भी मुक्त है। जीडीपी ग्रोथ दर इस साल 7.4 प्रतिशत और अगले साल 8 से 8.5 प्रतिशत अपेक्षित, 5 फीसदी उपभोक्ता महंगाई और शून्य पर पहुंचती थोक महंगाई और विदेशी भुगतान घाटा जीडीपी का मात्र 1.3 फीसदी रह जाना वास्तव में अनुकूल स्थितियों की तरफ इंगित करता है। आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि आज अर्थव्यवस्था एक ‘मधुर स्थिति’ में है, जो कभी-कभार ही होता है। आज भारत चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। विदेशी निवेश का प्रवाह भी बढ़ रहा है और दुनिया का रुख भी भारत के बारे में बदला है। वित्तमंत्री ने यह भी कहा है कि अब भारत की उड़ने की बारी है, यह दुनिया मानती है।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
Regional Languages
|
|
|
|
नियमित
लेख |
झरोखा जम्मू कश्मीर का : कश्मीर में रोमांचकारी पर्यटन |
जम्मू-कश्मीर विविधताओं और बहुलताओं का घर है| फुर्सत के पल गुजारने के अनेक तरकीबें यहाँ हर आयु वर्ग के लोगों के लिए बेशुमार है| इसलिए अगर आप ऐडवेंचर टूरिस्म या स्पोर्ट अथवा रोमांचकारी पर्यटन में रूचि रखते हैं तो जम्मू-कश्मीर के हर इलाके में आपके लिए कुछ न कुछ है.
|
|
|
|
|
|
|