s Yojana
      अंक: October 2014
 
Home     
DETAIL STORY
 
 
पृष्ठ कथा 
भारत निर्माता के प्रति
  आगे पढें ...
अग्र लेख

परिवहन क्षेत्रः आर्थिक पक्ष

जगन्नाथ कश्यप 


आगे पढें ...
Articles
  अधिकतम शासनः ई-शासन के माध्यम से जनपहुंच
रंजीत मेहता
  भारत में ई-गवर्नेंस की शुरुआत रक्षा सेवाओं, आर्थिक नियोजन, राष्ट्रीय जनगणना, चुनाव, कर संग्रह, आदि के लिए कम्प्यूटरीकरण पर जोर के साथ 1960 के दशक के अंत में
  किसानों का कल्याणः वर्तमान परिदृश्य
जे पी मिश्र
  कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का विशालतम क्षेत्र है। इस क्षेत्र ने वर्ष 2014-15 में समग्र सकल मूल्य वर्धन में
  योगः आधुनिक जीवनशैली व अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता
ईश्वर वी बासवरेड्डी
  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इलाज में चिकित्सा के प्राचीन प्रणालियों को शामिल करने की जरूरत पर जोर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने सु
  योग साधकों का मूल्यांकन एवं प्रमाणन
रवि पी सिंह&bsp; मनीष पांडे
  योग संस्थानों के प्रमाणन की योजना उन मूलभूत नियमों में सामंजस्य बिठाने की दिशा में उठाया कदम है,
  योगः स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन का संतुलन
ईश्वर एन आचार&bsp; राजीव रस्तोगी
  आज की व्यस्त जीवनशैली में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख पाना एक जटिल कार्य हो गया है लेकिन
योगः स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन का संतुलन
ईश्वर एन आचार्य   राजीव रस्तोगी

आज की व्यस्त जीवनशैली में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख पाना एक जटिल कार्य हो गया है लेकिन इसी जीवनशैली में थोड़ा-सा बदलाव कर व कुछ आदतों को सम्मिलित कर हम स्वयं को स्वस्थ व तनावयुक्त रख सकते हैं। योग स्वास्थ्य व तनावमुक्त जीवन की दिशा में बढ़ता हुआ कदम है। योग के महत्व को समझते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अब मान्यता मिल चुकी है। गत वर्ष 21 जून को प्रथम विश्व योग दिवस के आयोजन के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने योग के प्रति अपना दृष्टिकोण बदला है।

योग स्वास्थ्य, समग्र जीवन की परंपरागत प्रणाली है और भारत से उपजा प्राचीन विज्ञान है, जिसकी जड़ें इस देश की परंपरा और संस्कृति में समाई हैं। इसका विकास हजारों वर्ष पहले संतों और ऋषियों ने किया था। बढ़ती चुनौतियां जो स्वास्थ्य सेवा की बदलती आवश्यकताओं के लिए उत्तरदायी हैं, उनसे निपटने के लिए योग पद्धतियां अब दुनिया भर में व्यापक रूप से उपयोग में लाई जाने लगी हैं। योग अपनी सादगी, किफायत और जीवन शैली के साथ ही साथ मनोदैहिक विकारों से निपटने की क्षमता कारण विश्व में सभी के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। योग शारीरिक भंगिमाओं, श्वसन संबंधी आसनों और प्राणायाम का मिश्रण है, जो व्यक्ति की अंतर्निहित शक्तियों को संतुलित रूप से निखारता और विकसित करता है।

समाज के विभिन्न तबकों के लोग अब योग पद्धतियों से ज्यादा से ज्यादा अवगत हो रहे हैं और योग की भूमिका अब केवल सकारात्मक स्वास्थ्य के रक्षण एवं प्रोत्साहन तक ही नहीं, बल्कि विभिन्न बीमारियों/परिस्थितियों की रोकथाम और उनसे निपटने में भी है। वैज्ञानिकों और अन्य चिकित्सा व्यवसायियों ने तनाव और अन्य मनोदैहिक कारणों से होने वाले विकारों की रोकथाम और उनसे निपटने में यौगिक जीवन के महत्व को समझा है। ज्यादा स्वस्थ, सार्थक, संतुलित और तनावमुक्त जीवन बिताने वाले युवाओं सहित समस्त लोगों के लिए योग के लाभ समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले, बेहद किफायती, सरल और उपयोगी हैं।

 
 
Regional Languages
Hindi
English
 
खबरें और झलकियाँ
नियमित लेख
झरोखा जम्मू कश्मीर का : कश्मीर में रोमांचकारी पर्यटन
जम्मू-कश्मीर विविधताओं और बहुलताओं का घर है| फुर्सत के पल गुजारने के अनेक तरकीबें यहाँ हर आयु वर्ग के लोगों के लिए बेशुमार है| इसलिए अगर आप ऐडवेंचर टूरिस्म या स्पोर्ट अथवा रोमांचकारी पर्यटन में रूचि रखते हैं तो जम्मू-कश्मीर के हर इलाके में आपके लिए कुछ न कुछ है.
Copyright © 2008 All rights reserved with Yojana Home  |  Disclaimer  |  Contact