|
अंतरराष्ट्रीय व्यापार किसी भी वैशिवक अर्थव्यवस्था की आधारशिला होती है| विभिन्न देशों के बीच माल के आदान-प्रदान से जहां पूर्ति के विकल्प बढतें हैं वहीं यह भी सुनिशिचत होता है कि उत्पादन वहां किया जाय जहां यह सबसे सस्ता और श्रेष्ठतम हो पाए|
यह बात वैश्वीकरण के गहनीकरण और इस बात से भी परिलक्षित होती है कि विश्व व्यापार काफी तेजी से बढ रहा है| विश्व व्यापार के लिए सस्ते और भरोसेमंद परिवहन की जरूरत होती है| इस संदर्भ में समुद्र मार्ग से माल ढुलाई बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है| अनुमान है कि दुनिया में 90 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय व्यापार समुद्रि मार्ग से होता है| जैसे-जैसे व्यापार बढ रहा है, समुद्रि परिवहन की मांग भी बढती जा रही है| |